छत्तीसगढ़ |प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ में व्यापक स्तर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया गया। इस अभियान के तहत राज्यभर में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए 1.50 करोड़ से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’ प्रज्वलित किए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने रायपुर निवास पर दीया जलाकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।
प्रमुख बिंदु
-
25 वर्षों की सेवा यात्रा: मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के राष्ट्र सेवा और सुशासन के सफर को देशवासियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया।
-
व्यापक जनभागीदारी: राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक महादेव घाट सहित प्रदेश के विभिन्न मंदिरों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों ने सामूहिक रूप से दीप उत्सव मनाया।
-
विभिन्न वर्गों की सहभागिता: इस कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं, किसानों, श्रमिकों, विद्यार्थियों और जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
-
सेवा संकल्प अभियान: छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जनसेवा और सुशासन से जुड़े विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
“प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, जनकल्याण और राष्ट्रीय स्वाभिमान के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। छत्तीसगढ़ उनके मार्गदर्शन में विकसित भारत के निर्माण में पूरी प्रतिबद्धता से अपनी भूमिका निभा रहा है।”