चेतना चाइल्ड एंड वूमेन वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मनाया गया पर्यावरण दिवस जिसके अवसर पर परियोजना संचालक इंदु साहू और परियोजना प्रबंधक पूनम साहू द्वारा बताया गया कि जनजीवन की सुरक्षा के लिए पर्यावरण को सुरक्षित व संरक्षण रखने की जरूरत है आधुनिकता की ओर बढ़ रहे विश्व के विकास की राह में ऐसी चीजों का उपयोग शुरू कर दिया जो धरती और पर्यावरण के लिए घातक है
प्रकृति के बिना जीवन संभव नहीं है पर्यावरण के संरक्षण के लिए संस्था के द्वारा छायादार वृक्षों का रोपण स्वास्थ्य केंद्र में किया गया जिसमें बेल,नीम ,नींबू, बरगद, पीपल , शैगोन, बरगद , अशोक,जैसे पेड़ शामिल थे। बिरगांव क्षेत्र में कारखाने की अधिकता के कारण यहां पेड़ पौधे आसानी से नहीं लग पाते और पेड़ो की कटाई के कारण जल स्तर पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है संस्था द्वारा बताया गया है कि पूरे बिरगांव क्षेत्र में पानी की काफी समस्या है और जगह-जगह बोरवेल के सूखने के कारण आम नागरिकों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है जल स्तर को बढ़ाने के लिए हमें पर्यावरण को बचाने के लिए यह अभियान करना काफी जरूरी था स्वयं पेड़ लगाकर आसपास के व्यक्तियों को रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण क्यों जरूरी है यह समझाया गया वह सभी को एक-एक पेड़ लगाने के लिए आग्रह किया गया।