मप्र में कोरोना के 09 नये मामले, 11 स्वस्थ हुए

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के नये मामलों में इन दिनों घट-बढ़ देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 09 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 11 मरीज संक्रमण मुक्त होकर अपने घर पहुंचे हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 07 लाख, 92 हजार, 832 हो गई है। वहीं, राज्य में आज लगातार दूसरे दिन कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार देर शाम जारी कोरोना से संबंधित हेल्थ बुलेटिन में दी गई।
आज प्रदेशभर में 58,306 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 09 पॉजिटिव और शेष रिपोर्ट निगेटिव आईं। पाजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत 0.01 रहा। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 7,92,832 हो गई। नये मरीजों में इंदौर के 3, भोपाल के 3, ग्वालियर के 2 तथा जबलपुर का एक व्यक्ति शामिल है। वहीं, राज्य में आज कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। यहां दो दिन से मृतकों की संख्या 10,524 पर स्थिर है।
प्रदेश में अब तक कुल 2,01,81,418 लोगों के सेम्पलों की जांच की गई। इनमें कुल 7,92,832 प्रकरण पाजिटिव पाए गए। इनमें से 7,82,195 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें से 11 मरीज शुक्रवार को स्वस्थ हुए। अब यहां सक्रिय प्रकरणों की संख्या 113 है। इधर, प्रदेश में 29 अक्टूबर को 01 लाख, 91 हजार, 307 लोगों का टीकाकरण किया गया। इन्हें मिलाकर राज्य में अब तक वैक्सीन के 7 करोड़ 00 लाख 53 हजार 790 डोज लगाई जा चुकी

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *