गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में दो कार्यालय सहायकों का प्रशासनिक स्थानांतरण, आदेश जारी

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग द्वारा जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से दो कार्यालय सहायक कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, कार्यालय सहायक वर्ग-2 श्री दीपक कुमार तिवारी, जो वर्तमान में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पेंड्रा कार्यालय में पदस्थ थे, उन्हें उनकी मूल पदस्थापना कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मरवाही में आगामी आदेश तक कार्य करने के लिए भेजा गया है।

वहीं कार्यालय सहायक वर्ग-3 श्री अनीश कुमार राय, जो वर्तमान में जनपद पंचायत मरवाही में पदस्थ थे, उनका स्थानांतरण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पेंड्रा कार्यालय के लिए किया गया है।

प्रशासन द्वारा यह बदलाव शासकीय कार्यों के सुचारू संचालन और कार्यालयीन व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *