लव जिहाद का अजीबो-गरीब किस्सा, गलत नाम बताकर युवक ने की दोस्ती और फिर…

सवाई माधोपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में लव जिहाद का हैरान कर देने वाला केस सुनने के लिए मिला है। एक मुस्लिम युवक ने गलत नाम बताकर नाबालिग से मित्रता की फिर मौका मिलते ही उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने जांच कर आरोपी को 26 घंटे में अपनी हिरासत में ले लिया है।

सवाई माधोपुर एसपी सुनील बिश्नोई ने कहा है कि पीड़ित बच्ची के परिजनों ने 8 मार्च को महिला थाना में एक मामला दर्ज करवाया है। परिजनों ने पुलिस को कहा है कि एक युवक ने कॉल कर उनकी नाबलिग बेटी को गलत नाम बताकर दोस्ती कर ली। इसके बाद कई दिन तक दोनों के बीच बातचीत होती रही। सात मार्च को आरोपी नागालिग को घर में अकेला देख आया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

एसपी बिश्नोई ने कहा है कि मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी मोहम्मद जावेद पुत्र फतेह मोहम्मद (20) निवासी अंसारी मोहल्ला थाना कोतवाली को हिरासत में ले लिया है। आरोपी ने मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *