भूपेश बघेल के कार्यक्रम के पूर्व युवा मोर्चा कार्यकर्ता गिरफ्तार

आज दंतेवाड़ा में भूपेश बघेल का दो दिवसीय प्रवास होना है, भूपेश बघेल के आगमन के पूर्व ही युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुणाल ठाकुर के नेतृत्व में युवा मोर्चा कार्यकर्ता काले कपड़े में भूपेश बघेल से साढ़े तीन सालों का हिसाब मांगने व बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार की मांग व बेरोजगारी भत्ता जैसे अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने जा रहे थे उसके पूर्व ही दंतेवाड़ा बस स्टैंड से भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष चैतराम अट्टामी, महामंत्री संतोष गुप्ता, मुकेश शर्मा, दुर्गा सिंह चौहान, दीपक बाजपेई, ओजस्वी मंडावी, सुनिता भास्कर, लता मरकाम, श्रवण करती, रामू नेताम, कृष्णकांत शिवहरे, राघवेन्द्र गौतम, राहुल असरानी, राहुल दुबे साजन सिंह लक्ष्मी यादव कमल ठाकुर, टीकम सिंह, श्रीकांत राव, शंभू यादव, कमल ठाकुर, अजय अवस्थी, वेणु नेताम, सुमित, प्रमोद कवासी, रमेश गावड़े इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *