कल शाम से लापता युवक ने आज सुबह फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या की

कोरबा। जिले के संडेल गांव में एक युवक की पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी हुई लाश मिली है. लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि युवक कल शाम से लापता था, जिसकी आज सुबह लाश मिली है. यह मामला उरगा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत संडेल गांव निवासी चंद्र प्रकाश बिंझवार 19 वर्ष की घर से कुछ ही दूरी पर खेत में पेड़ पर लटकी हुई लाश मिली है. कल शाम से युवक लापता था. परिजन उसकी तलाश कर रहे थे. जब आज सुबह खेत पर काम करने के लिए लोग पहुंचे तो उनकी नजर पेड़ पर लटकी हुई लाश पड़ी. जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गई है. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *