सक्ति- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के छाया कांग्रेस विधायक कन्हैया अग्रवाल ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पूर्व रेल मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की, इस दौरान प्रदेश कांग्रेस महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने खडगे को कांग्रेस अध्यक्ष बनने की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि आपके कुशल नेतृत्व में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का संगठन और अधिक मजबूत होगा, साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह है, एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आम जनता तथा किसानों के हित में काम कर रही है,तथा 2023 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की सरकार रिकॉर्ड सीटों से जीतेगी, वही कन्हैया अग्रवाल ने खड़गे से छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजनीतिक विषयों पर भी चर्चा की, साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा की जा रही भारत जोड़ो यात्रा से भी कांग्रेस जनों में उत्साह होने की बात कही