सड़क हादसे में युवक की मौत, पिता के साथ जा रहे थे शादी समारोह में शामिल होने

सरगुजा/सीतापुर। नेशनल हाईवे में देर रात सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वही पिता गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मिली जानकारी अनुसार, विकासखंड मैनपाट के ग्राम कतकालो निवासी संतदुलार तिर्की अपने बेटे अमोल तिर्की के साथ शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से देर रात 1 बजे घर लौट रहे थे। उसी दौरान ग्राम चलता नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और फरार हो गया। इस हादसे में बेटे की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जाँच कर रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *