शेयर मार्केट की लत में कर्ज में डूबा युवक, हमला कर पत्नी को मारा

कोरबा। कोरबा में पति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों पर सोते समय ब्लेड-पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। फिर उसने खुद पर भी ब्लेड से वार कर जहर खा लिया। हमले में पत्नी की मौत हो गई, जबकि बच्चों और पति की हालत गंभीर है। घटना दर्री थाना क्षेत्र के मोहन टॉकीज के पास की है। बताया जा रहा है कि, मनोज साहू ने कर्ज ले रखा है। शेयर मार्केट में भी लाखों रुपए गवा चुका है। जिसके चलते वो परेशान रहता था। इसी के चलते अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद भी होते रहता था। इसलिए उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *