सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से दुखी हैं यो यो हनी सिंह, किया ये अनोखा काम

पंजाब के मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह ने हाल ही में एक एलान किया है. जी दरअसल यो यो हनी सिंह आज यानी शुक्रवार, 3 सितंबर 2021 को अपने नए गाने ‘कांटा लगा’ का टीजर रिलीज करने वाले थे, हालाँकि अब उन्होंने इसे टाल दिया है. जी दरअसल यो यो हनी सिंह टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक निधन के चलते दुःखी है और इसी के चलते उन्होंने अपने नए गाने के टीज़र की रिलीज़ तारीख को टाल दिया है।

आप सभी को बता दें कि ‘कांटा लगा’ गाने के टीज़र में हनी सिंह के अलावा नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ भी नजर आएंगे। वैसे ‘कांटा लगा’ गाना पहले शुक्रवार के दिन दोपहर 3 बजे तक रिलीज़ होने वाला था, लेकिन अब यह रविवार यानी 5 सितंबर, 2021 को दोपहर 3 बजे रिलीज़ होगा। आप देख सकते हैं हनी सिंह और नेहा कक्कड़ दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कांटा लगा का पोस्टर शेयर किया है।

जी दरअसल यो यो हनी सिंह ने एक पोस्ट कर कैप्शन में लिखा है, ‘हमारे प्यारे सिद्धार्थ शुक्ला के दुखद निधन के कारण, हमने कांटा लगा के टीज़र को 5 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक के लिए टाल दिया है।’ आप सभी जानते ही होंगे कि सिद्धार्थ शुक्ला को बुधवार शाम को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वहीँ उसके बाद सिद्धार्थ को कूपर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था लेकिन यहाँ उन्हें मृत घोषित किया गया। अब आज यानी शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद उनका पार्थिव शरीर परिवार को सौंपा जाने वाला है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *