बीजापुर और नारायणपुर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बीते दो दिनों से बारिश के बाद आज मौसम सुहावना बना हुआ है। प्रदेश में आज भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आज भी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव और दंतेवाड़ा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने बीजापुर और नारायणपुर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर वज्रपात होने की भी संभावना जताई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *