राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के पावन अवसर पर गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण

तिल्दा नेवरा। शासकीय हाई स्कूल परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के पावन अवसर पर गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित व पूजा-अर्चना जनपद पंचायत अध्यक्ष सुमन देवव्रत नायक जी के मुख्य अतिथि में व सरपंच प्रतिनिधि संतोष कुर्रे जी ग्राम सभा अध्यक्ष झाडूराम वर्मा शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष मोहनलाल नायक ओम प्रकाश वर्मा तामेश्वर प्रसाद वर्मा गणेश राम सेन जी राजू बंछोर प्रभारी प्राचार्य गजेंद्र कुमार वर्मा प्रधान पाठक विष्णु प्रसाद वर्मा संतोष मिश्रा तारकेश्वर प्रसाद नायक महेंद्र कुमार वर्मा व गांव के प्रबुद्ध नागरिकों की उपस्थिति में पूजा अर्चना पश्चात मौन श्रद्धांजलि व रघुपति राघव राजा राम का पाठ किया गया साथ ही नशा मुक्ति के लिए संकल्प पत्र का वाचन सामूहिक रूप से किया गया।जनपद पंचायत अध्यक्ष सुमन देवव्रत नायक ने कहा की सत्य एवं अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन…बापू ने कहा था कि मेरा जीवन ही मेरा संदेश है। उनके संदेश में सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह की भावनाएं छिपी हुई हैं। देश को एक अखंड रखने के लिए आवश्यक है कि हम उनके जीवन दर्शन को आत्मसात करें औरउनके बताए मार्ग पर चलें। पूर्व जनपद अध्यक्ष देवव्रत नायक ने कहा की ‘महात्मा गांधी जी ने हर भारतीय के हृदय में स्वदेशी, स्वभाषा और स्वराज की अलख जगाई। उनके विचार और आदर्श सदैव हर भारतवासी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। आज पूज्य बापू की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि देता हूं।’

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *