हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान मंदिरों में हुई पूजा अर्चना एवं हनुमान जी की आराधना

हरेठी स्थित पंचमुखी दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी सुबह से ही हनुमान भक्तों की लगी भीड़

सक्ति-शक्ति शहर के हरेठी स्थित श्री पंचमुखी दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर मैं सुबह 5:00 बजे से ही हनुमान जन्मोत्सव पर राजस्थान प्रदेश के मेहंदीपुर बालाजी से पधारे प्रतिष्ठित पंडितों पंडित द्वारका प्रसाद शास्त्री एवं पंचमुखी दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित हरनारायण पांडेय के सानिध्य में हनुमान जी की पूजा- अर्चना एवं आराधना का कार्य प्रारंभ हुआ, तड़के सुबह से प्रारंभ हुई पूजा-अर्चना सुबह 9:00 बजे जाकर आरती के साथ पूर्ण हुई एवं इस अवसर पर मंदिर परिसर में मनोकामना ज्योति कलश एवं सिंदूर अभिषेक भी किया गया तथा हरेठी स्थित पंचमुखी दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के प्रबंधक बालाजी ट्रेडर्स के संचालक जुगमंदर अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल,योगेश अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल सहित परिवार जन उपस्थित थे, तथा मंदिर में भी आकर्षक साज-सज्जा की गई है

वहीं थाना चौक स्थित सिद्ध श्री हनुमान मंदिर में भी पंडित ओमप्रकाश वैष्णव के सानिध्य में सुबह से ही पूजा-अर्चना का कार्यक्रम हुआ, तथा लोगों ने मंदिर के बाहर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया तो किसी ने सुंदरकांड का पाठ किया एवं हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान मंदिरों में सवामणी के प्रसाद एवं बूंदी के लड्डू तो वही रोट का प्रसाद भी लगाया गया

तथा हटरी चौक स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में भी पंडित अनिल कुमार शर्मा के सानिध्य में सुबह से ही पूजा- अर्चना के कार्यक्रम प्रारंभ हुए तथा शक्ति शहर के नंदेलीभाटा स्थित उप जेल में भी पंडित भोला शंकर तिवारी के सानिध्य में नवनिर्मित हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्य संपन्न हुआ, तथा बड़े ही धूमधाम के साथ उप जेल परिसर में हनुमान जी के मंदिर की स्थापना की गई है, इसी तरह शक्ति शहर के स्टेशन रोड स्थित नाका चौक में विद्युत मंडल कार्यालय परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में भी पूजा- अर्चना एवं प्रसाद वितरण किया गया, शक्ति शहर के बुधवारी बाजार में ऋषि हार्डवेयर के बगल में स्थित हनुमान मंदिर में भी पूजा अर्चना एवं हनुमान जी की आराधना की गई साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी हनुमान मंदिर में धूमधाम के साथ लोगों ने सुबह से ही हनुमान जी की आराधना की गई, तो वही बाबा बजरंगबली के सु मधुर भजनों के साथ लोग झूमते गाते नजर आए

 

तो वही सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों ने हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए व्हाट्सएप, फेसबुक, टि्वटर,इंस्टाग्राम एवं सोशल मीडिया के अन्य सशक्त माध्यम से भगवान बजरंगबली की महिमा का गुणगान करते हुए लोगों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी, तथा सोशल मीडिया पर भी बाबा बजरंगबली का प्रभाव 16 अप्रैल को देखा गया, वही हरेठी स्थित पंचमुखी दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में दर्शन करने जाने हेतु मंदिर के प्रबंधक बालाजी ट्रेडर्स द्वारा अग्रसेन चौक से मंदिर परिसर तक आने-जाने की निशुल्क वाहन व्यवस्था भी उपलब्ध करवाई गई जिसमें हनुमान भक्तों ने मंदिर परिसर में पहुंचकर दर्शन लाभ प्राप्त किया

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *