बचेली के आमोद अरण्य में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

आज लौह नगरी बचेली के आमोद अरण्य विहार में बहुत ही धूमधाम से पर्यावरण दिवस मनाया गया इसमें वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया जिसमे विश्व मानवाधिकार परिषद के जिला अध्यक्ष फिरोज नवाब जो वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद भी है उनके साथ महिलाओं के हक लिए बनाई गई संस्था इंद्रधनुष से अपर्णा बिस्वास,वंदना,कौशल्या,सुमन सुनानी लक्ष्मी,रवि राव और आफताब आलम शामिल हुए और पर्यावरण को लेकर बचेली के आमोद अरण्य नामक एनजीओ एक विशेष भूमिका निभा रही है

 
पर्यावरण के लिए यह महत्वपूर्ण है की लगातार वृक्षारोपण की आवश्यकता है जो एनजीओ के संचालक अमलेंदु चक्रवर्ती,संदीप दीक्षित,अशोक पालनंदी और विशेष रूप से नंदिनी दीक्षित जो एक पेड़ शहीदों के नाम मुहिम चला कर पूरे देश में प्रसिद्धि पा रही है आज इन्ही के देखरेख में एक वृहद पैमाने पे वृक्षारोपण किया गया आज पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर में आमोद अरण्य विहार में आम,इमली,काजू,जामुन, करंजी,सीताफल,नामक उपयोगी वृक्ष को लगाया गया उसके बाद विचार विमर्श हुआ जिसमे इस बात पे विशेष चर्चा हुआ की अभी छोटे बच्चो और किशोर बालक बालिका को पर्यावरण के विशेष जागरूक करना है इसमें विशेष रूप से संदीप दीक्षित ,नंदिनी दीक्षित,स्नेहा दुबे ,फिरोज नवाब,रवि राव,अपर्णा विश्वास,वंदना और आफताब आलम उपस्थित रहे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *