जेएलएन कॉलेज शक्ति में नेक को लेकर हुआ कार्यशाला का आयोजन

शक्ति-जवाहरलाल नेहरू उपाधि महाविद्यालय शक्ति में 6 सितंबर को नेक के संबंध में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप में शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय जेठा के सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी डॉक्टर यू.एन. कुर्रे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, तथा आगंतुक वक्ता के मार्गदर्शन में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं कर्मचारियों द्वारा नेक के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा आगंतुक वक्ता डॉक्टर यू.एन. कुर्रे ने विस्तारपूर्वक नेक के बारे में जानकारी दी, इस दौरान प्रमुख रुप से महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ शालू पाहवा, आइक्यूएससी के प्रभारी प्रोफेसर अजीत जान, डॉक्टर देवेंद्र शुक्ला एवं महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक सहित अन्य कर्मचारी गण उपस्थित थे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *