मिट्‌टी की खुदाई करते समय अचानक मिट्‌टी धंसने से मजदूर की मौत

बिलासपुर। बिलासपुर में अवैध उत्खनन के चलते मिट्‌टी धंसकने से उसमें दबकर मजदूर की मौत हो गई। फिर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इस गंभीर मामले को दबाने के लिए ट्रैक्टर मालिक पहले बाइक में शव लेकर मजदूर के घर पहुंच गया और 50 हजार रुपए देकर केस रफादफा करने का प्रयास किया। मामला पुलिस तक केस को दबाने की कोशिश की जा रही है। पूरा मामला सीपत थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम परसाही निवासी नीलागर उर्फ़ विष्णु सिदार (42) पिता महेत्तर सिदार रोजी-मजदूरी करता था। वह गांव के ही जगत सिदार के ट्रैक्टर में मजदूरी करता था। दो दिन पहले वह ट्रैक्टर मालिक जगत सिदार के बेटे के साथ ग्राम ऊनी के पास मिट्टी खुदाई करने गया था। मिट्‌टी की खुदाई करते समय गहराई से अचानक मिट्‌टी धंस गया, जिससे नीलागर मिट्‌टी में दब गया और उसकी मौत हो गई।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *