छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच की महिला इकाई ने किया रायपुर के सुयश अग्रवाल का सम्मान

छत्तीसगढ़ प्रदेश में कैट की परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया था सुयश ने

सक्ती-छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच की महिला इकाई द्वारा 16 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष  संध्या अग्रवाल एवं प्रीति अग्रवाल के नेतृत्व में राजधानी रायपुर के सुयश अग्रवाल के निवास पर पहुंचकर उनका सम्मान किया गया

सुयश अग्रवाल अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद की छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के अध्यक्ष एवं समाजसेवी सत्येंद्र अग्रवाल तथा समाज सेविका निशा अग्रवाल के मेधावी सुपुत्र हैं, तथा सुयश अग्रवाल ने विगत दिनों छत्तीसगढ़ प्रदेश कैट की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया था, तथा उनकी इस उपलब्धि एवं सफलता पर छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच परिवार एवं महिला टीम ने भी सूयश को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है

तथा प्रीति अग्रवाल संध्या अग्रवाल एवं नीलिमा अग्रवाल ने सुयश के निवास पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की, इस दौरान सुयश अग्रवाल एवं उनकी माता  निशा-सत्येंद्र अग्रवाल भी उपस्थित थे, एवं छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच की महिला टीम की ओर से उन्हें सम्मान स्वरूप मोमेंटो प्रदान किया गया तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश की कैट की परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने पर इसे अग्रवाल समाज के भी एक गौरव के रूप में बताया

वहीं छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच परिवार की ओर से संरक्षक कन्हैया अग्रवाल रायपुर, हरीवल्लभ अग्रवाल रायपुर, प्रदेश महामंत्री नितेश अग्रवाल रायपुर ने भी पूरे मंच परिवार की ओर से सुयश की इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *