मंहगाई के विरोध में सड़क पर उतरी महिलाएं, अनोखे अंदाज में किया विरोध प्रदर्शन

सीहोर: सोमवार को सीहोर के गंज में महिलाओं ने मंहगाई के विरोध में प्रदर्शन किया तथा मंहगाई डायन गीत गाकर अपना विरोध व्यक्त किया। प्रदर्शन के चलते ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मीरा बाई ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के मैसेज लड़की हूं, लड़ सकती हूं, को पुरे भारत की महिलाओं तक पहुंचाने का क्रम प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना जायसवाल के निर्देश पर प्राप्त हुआ है। इसे लेकर हमारी जिलाध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर के आह्वान पर सीहोर ब्लॉक में आयोजन किया गया।

वही मप्र पिछड़ा श्रेणी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश भूरा यादव ने बताया कि “बहुत हुई महंगाई की मार, अब की बार मोदी सरकार” का नारा देकर भारत में आई बीजेपी की सरकार ने पूरे भारत को महंगाई का तोहफा दिया है। आवश्यकता की प्रत्येक चीज महंगी हो चुकी है। एक ओर रिपोर्ट आ रही है कि भारत की 50 प्रतिशत आबादी की आमदनी 13 प्रतिशत से ज्यादा घट गई है। मोदी सरकार महंगाई बढ़ाकर मुनाफाखोरी में लगी हुई है। निर्धनों को ईश्वर भरोसे छोड़कर देश के चुनिंदा अमीरों की तिजोरियां भरने वाले निर्णय लेने वाली मोदी सरकार को सद्बुद्धि देने के लिये भजन भी गाए गए, इस दौरान बड़े आँकड़े में महिलाएं उपस्थित रहीं।

बीजेपी के विरोध में कांग्रेस जनजागरूकता अभियान चलाने की तैयारी में है। प्रकोष्ठ के महासचिव हरीश आर्य ने बताया कि बढ़ती महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी के विरुद्ध सड़कों पर दिखाई देगी। शहर महिला कांग्रेस की तरफ से जन जागरूकता अभियान का आरम्भ किया जा रहा है। इस अभियान के जरिए शहर कांग्रेस महिला कार्यकर्ता गली-गली मोहल्ले-मोहल्ले जाकर सभी को बीजेपी की जन विरोधी नीतियों से रूबरू कराएंगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *