रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम नगर निगम जोन 10 के अमलीडीह स्थित जोन कार्यालय परिसर में नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा ने नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही सहित कार्यपालन अभियंता आशीष शुक्ला, सहायक अभियंता योगेश यदु, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा, जोन सहायक राजस्व अधिकारी गौरीशंकर साहू, स्वच्छता निरीक्षक यशवंत बेरिहा, राहुल वैष्णव एवं अन्य सम्बंधित जोन 10 अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में नगर निगम जोन क्रमांक 10 क्षेत्र के अंतर्गत 18 स्वच्छता दीदियों और जोन 10 स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत सेवारत 7 महिला सफाई कर्मचारियों की सेवाओं को सराहते हुए उन्हें मंच पर बुलाकर नगर निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग की ओर से सम्मानित किया और महिला सफाई कर्मचारियों और स्वच्छता दीदियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनायें दीं.