एनडीडीबी डेयरी समग्र विकास योजना का अनुसूचित जनजाति वर्ग के महिला हितग्राहियों को मिला लाभ

सेन्द्रिमुण्डा के सरोजनी एक्का को एक साहीवाल नस्ल की गाय और एक साल का दिया गया निःशुल्क बीमा

जशपुरनगर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले के गौ पालकों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। हितग्राहियों द्वारा पशु विभाग से विभिन्न योजनाओं को लाभ लेकर उन्नत नस्ल के गाय पालन कर रहे हैं और दूध उत्पादन से अतिरिक्त आमदनी प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। एनडीडीबी डेयरी समग्र विकास योजना के द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के महिला हितग्राही को 2 उन्नत नस्ल का गाय दिया जाता है।
इसी के तहत् कुनकुरी विकासखण्ड के सेन्द्रिमुण्डा निवासी सरोजनी एक्का को एक साहीवाल नस्ल की गाय प्रदाय किया जा चुका है। डेयरी समग्र विकास योजना अन्तर्गत हितग्राही को इकाई लागत 140000 रूपए का 50 प्रतिशत अनुदान राशि प्रदाय की गई है। हितग्राही को 2 किलो पशु आहार, 5 किलो साइलेज व 50 ग्राम मिनरल मिस्चर प्रति दिन प्रति जानवर के हिसाब से प्रदान किया जा रहा है। साथ ही गायों का एक साल का बीमा निःशुल्क दिया गया है।
विभाग द्वारा गायों का स्वास्थ्य परीक्षण, कृत्रिम गर्भाधान, कृमिनाषक दवाईयां प्रदाय एवं टीकाकरण का कार्य समय-समय पर किया जायेगा। तथा आवश्यकतानुसार तकनीकी मार्गदर्शन दिया जा रहा है। प्रतिदिन 10 लीटर दूध उत्पादन हो रहा है, जिसे एनडीडीबी के मिल्क पुलिंग पॉईंट सेन्द्रमुण्डा में पारदर्शि दुग्ध संकलन व्यवस्था से 43-45 रूपए प्रति लीटर तक दुग्ध मूल्य प्राप्त हो रहा है। जिससे श्रीमती एक्का को अतिरिक्त आमदनी प्राप्त हो रही और वे अच्छी जीवन यापन कर रहे हैं। अपने मूलभूत आवश्यकताओं के साथ-साथ परिवार के कार्यो में आर्थिक सहयोग भी कर पा रहे हैं। हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *