महिला ने एक साथ दिया 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर भी हुए आश्चर्यचकित

पटना: बिहार के मोतिहारी से चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। सभी ठीक भी हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि महिला का प्रसव 7 माह के ही भीतर हो गया। इस बात को लेकर चिकित्सक भी आश्चर्यचकित हैं। महिला के 4 बच्चों में 3 लड़के तथा एक लड़की है। इस बात की चर्चा पूरे जिले भर में हो रही है।

महिला का नाम ऊषा देवी है। वह तुरकौलिया प्रखंड के चंदन कुमार सिंह की बीवी है। महिला मोतिहारी के एक प्राइवेट हॉस्पिटल से ही अपना उपचार करा रही थी। सोमवार शाम लगभग चार बजे प्रसव पीड़ा होने पर महिला को इसी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जब उसका ऑपरेशन किया गया तो महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया। चिकित्सकों का कहना है कि केवल 1 बच्चें का वजन सामान्य से 600 ग्राम कम निकला, जिसे दूसरे हॉस्पिटल भेज दिया गया है। शेष बच्चे पूर्ण रूप से ठीक हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *