इंजेक्शन लगाते ही महिला की हुई मौत, डॉक्टर फरार

सूरजपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी झोलाछाप डॉक्टरों के दुकान धड़ल्ले से चल रहे है। इन झोलाछाप डॉक्टरों के चलते कई ग्रामीण की जान भी जा चुकी है। ऐसे ही एक मामला भटगांव थाना क्षेत्र के बुंदिया गांव से सामने आया है, जहां झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से एक महिला की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, बुंदिया गांव निवासी 48 वर्षीय राम केली को मामूली सा सर्दी बुखार था ऐसे में जरही निवासी झोलाछाप डॉक्टर गांव में इलाज के लिए पहुंचा हुआ था। डॉक्टर ने महिला को जैसे ही इंजेक्शन लगाया उसके बाद महिला की स्थिति नाजुक हो गयी। उसके बाद डॉक्टर वहा से चला गया। उसके जान के कुछ देर बाद ही महिला की मौत हो गई। जिसके बाद मामले की शिकायत मृतका के परिजनों ने भटगांव पुलिस से की, मामले की शिकायत दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस फरार डॉक्टर की तलाश कर रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *