पंजाब : सैक्टर-44 एक महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पति से झगड़े के बाद महिला ने पंखे से फंदा लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान अलका के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से कोई नहीं मिला। सेक्टर-34 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में पता चला कि शनिवार रात अलका का अपने पति से किसी बात पर झगड़ा हो गया था।
इसके बाद दोनों कमरे में सो गए सुबह जब पति उठा तो अलका कमरे में नहीं थी। वह दूसरे कमरे में गया तो अलका ने पंखे से फंदा लगाया हुआ था। उसने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। अलका की शादी 4 साल पहले हुई थी। वह एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी और वर्क फ्रॉम होम चल रहा था। उसके माता-पिता के आने के बाद sector-34 थाना पुलिस कार्रवाई करेगी।