लौह नगरी बचेली में गौरव पथ का निर्माण अपने चरम पे है
और बड़े वाहनों का बेलगाम तेज गति से दुर्घटनाओं में लगातार इजाफा होने से प्रशासन भी पशोपेश में थी वाहनों की गति नियंत्रक कुछ जगह लगा हुआ है, परन्तु मेन मार्केट वार्ड नम्बर 13 के हनुमान मंदिर के पास का चौराहा बेहद खतरनाक स्थिति बन जाता है और खासकर इस मार्ग के अंदर अवरोधक लगाने की सख्त आवश्यकता थी और सम्प्लेक्स नाला के पास भी तीखा मोड़ होने के कारण भी दुर्घटना लगातार हो रहा था इस जगह को भी अवरोधक लगा कर नियंत्रित किया जा सकता है, विगत दिनों पूर्व ही मोटरसाइकिल से दुर्घटना में गंगुपारा का युवक सम्प्लेक्स नाला के पास नवनिर्मित सड़क में घायल होकर दम तोड़ दिया इस तरह से लगातार दुर्घटना को रोकने के लिए बचेली के एसडीएम अरूण सोम साहब की अनुमति लेकर जनसेवक वार्ड पार्षद फ़िरोज़ नवाब ने अपने साथी आफताब आलम सरदार सुखविंदर और अनिल सिंह के साथ मिलकर लौहे के ड्रम को बेरिकेड्स के रूप में लगाकर वाहनों की गति को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया और इस लौहे के ड्रम में मिट्टी और मुरुम भी भरा गया और पार्षद फ़िरोज़ नवाब और तारक साहा द्वारा मिलकर इस ड्रम पे पीले रंग का पेंट लगा दिया गया है इससे खासकर रात्रिकालीन दृश्य बोध होगा जिससे गति को कुछ हद तक रोक कर दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा इस सराहनीय प्रयास के लिए एसडीएम प्रशासन और बचेली के जनसेवक फ़िरोज़ नवाब की सर्वत्र प्रशंसा किया जा रहा है
