बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कथित गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी ने अपने लुक्स से हर किसी को दीवाना बना रखा है। अब हाल ही में दिशा पाटनी ने अपनी एक बेहद ही ग्लैमरस तस्वीर शेयर की है। जिसे देख कोई भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहा है।
दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री अक्सर अपनी हॉट और ग्लैमरस तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में दिशा ने एक तस्वीर और शेयर की है। इस तस्वीर में दिशा बेहद हॉट लग रही हैं। दिशा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए पिंक कलर की बिकिनी में अपनी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दिशा का टोन्ड फिगर बेहद शानदार लग रहा है। तस्वीर को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी दिशा की फिटनेस और उनके हॉट अंदाज की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
दिशा पाटनी ने ये तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन के जरिए बताया है कि वो किसी को याद कर रही हैं। दरअसल ये तस्वीर दिशा पाटनी की थ्रोबैक तस्वीर है। ये फोटो उस समय की है जब दिशा मालदीव्स वेकेशंस पर गई थीं। कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, ‘मिस कर रही हूं..’। इसके आगे उन्होंने सूरज और समंदर की लहरों की ईमोजी भी बनाई है। दिशा की इस तस्वीर पर उनके फैंस कमेंट कर अभिनेत्री की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स दिशा की इस तस्वीर को हॉट बता रहे हैं तो वहीं कई इस तस्वीर पर अपना दिल लुटा रहे हैं।