बारिश थमी तो ठंड का पलटवार, घने कोहरे से थमा जनजीवन

अंबिकापुर। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होते ही सरगुजा संभाग की सप्ताह के पहले दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। कोहरा इतना घना है कि 30 से 40 मीटर के आगे कुछ नजर नहीं आ रहा था। इससे जनजीवन प्रभावित रहा। वाहन चालकों को गाड़ी चलाने में दिक्कत हुई। मुख्य मार्गों में वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। खराब मौसम से राहत मिलते ही हवा की दिशा भी बदल गई है।

उत्त्तरी छत्तीसगढ़ में ऊपरी सतह के साथ निचले स्तर की हवा की दिशा दक्षिण से उत्तर-पश्चिमोत्तर होते की सरगुजा संभाग में ठंड का पलटवार हुआ है। 24 घंटे के भीतर संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर के न्यूनतम तापमान में ढाई डिग्री से ज्यादा की तगड़ी गिरावट हुई है। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के करीब पहुंच गया है। जनवरी के दूसरे पखवाड़े में लोग कड़ाके की ठंड से ठिठुर उठे हैं।

दिसम्बर और फिर इस माह लगातार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता लगातार बनी रही। इससे उत्त्तरी छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में मौसम स्थिर नहीं रहा। इलाके में बारिश और ओलावृष्टि के बाद कोहरे का असर लगातार बना रहा। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा रहा। घने कोहरे से समूचा इलाका ढंका रहा। ठंड बढ़ने के बाद अम्बिकापुर का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम के लगातार उतार चढ़ाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।
अगले कुछ दिन पड़ेगी ठंड, 21 से बदलेगा मौसम
शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *