आतंकवाद का सफाया कब और कैसे, अमित शाह ने बैठक में सैन्य अधिकारीयों से ली जानकारी

श्रीनगर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कश्मीर घाटी में आम जनता, खासकर गैर-स्थानीय श्रमिकों और अल्पसंख्यकों पर बढ़ते आतंकी हमलों को देखते हुए शनिवार को घाटी में सुरक्षा हालात और आतंकवाद से निबटने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी ली. अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्री ने यहां राजभवन में हुई मीटिंग में सुरक्षा हालात का जायजा लिया.
इस बैठक में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा प्रशासन के शीर्ष अधिकारी और सेना, CRPF, पुलिस तथा अन्य एजेंसियों के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी भी मौजूद थे. उच्च अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्री को जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद का खात्मा करने के लिए उठाए गए कदमों और बलों द्वारा घुसपैठ रोकने के लिए किए गए उपायों के संबंध में जानकारी दी गई. बता दें कि जम्मू कश्मीर में इस अक्टूबर महीने में 11 आम नागरिकों का क़त्ल कर दिया गया है. इसी पृष्ठभूमि में गृह मंत्री कश्मीर दौरे पर पहुंचे हैं.
आतंकी हमलों में मरने वाले लोगों में से पांच बिहार के मजदूर थे, जबकि दो शिक्षकों सहित तीन लोग कश्मीर में अल्पसंख्यक समुदायों से थे. ऐसे वक़्त में अमित शाह का ये दौरा बेहद अहम माना जा रहा है. बता दें कि पांच अगस्त, 2019 को धारा 370 को अधिकतर प्रावधान रद्द किए जाने और जम्मू कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के बाद गृह मंत्री की यह पहली कश्मीर यात्रा है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *