रोहित शर्मा कब और कितने समय बाद करेंगे मैदान पर वापसी

 भारतीय टी20 व वनडे टीम के कप्तान साथ ही भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा इंजरी की वजह से साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर हो गए थे। वो इन दिनों अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं और वो कब तक मैदान पर वापसी करेंगे इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रोहित शर्मा अपनी हैमस्ट्रिंग की चोट से अच्छी तरीके से निपट रहे हैं और अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले क्रिकेट सीरीज के जरिए वो मैदान पर वापसी कर सकते हैं।

रोहित शर्मा की फिटनेस और मैदान पर उनकी वापसी के बारे में बात करते हुए बीसीसीआइ के एक सूत्र ने बताया कि एनसीए यानी नेशनल क्रिकेट अकादमी में रोहित शर्मा का रिहैबिलिटेशन काफी अच्छा चल रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले सीरीज से पहले उनके फिट हो जाने की पूरी उम्मीद है। भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में छह फरवरी को अपना पहला वनडे मैच खेलना है और इसमें अभी तीन हफ्ते का वक्त है। वो इससे पहले फिट हो जाएंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *