छत्तीसगढ़ में आज मौसम दिनभर शुष्क रहेगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर हवाओं के साथ ठंड लौट रही है। अगले तीन दिनों में दिन और रात दोनों का पारा गिरेगा। रात में 3 से 5 डिग्री और दिन में 1 से 2 डिग्री तापमान गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण मौसम शुष्क रहेगा।

रायपुर समेत आस-पास के जिलों में बुधवार को बादल छाए रहे, जिससे हल्की ठंडक बनी रही। हालांकि 2 बजे के बाद धूप निकली तो पारा औसत से 3 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में कोहरा छाया रहा। जिसके कारण तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, ठंड का असर सरगुजा संभाग से शुरू होगा। ज्यादा ठंड उत्तर क्षेत्र से दक्षिण छत्तीसगढ़ की ओर बढे़गी। बुधवार को नारायणपुर जिला सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री रहा। वहीं राजनांदगांव 30 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। प्रदेश में गुरुवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय हल्की धुंध रहने की संभावना है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *