बदलेगा मौसम का मिजाज, विभाग ने जारी किया अलर्ट

लुधियाना। मौसम विभाग ने पंजाब में शनिवार को अलर्ट जारी किया है, जिसके अनुसार राज्य में और देश के अन्य राज्यों में मौसम में बदलाव आ सकता है पंजाब के साथ-साथ जम्मू कश्मीर में भी बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने लोगों को सचेत होने की सलाह दी है।

पंजाब में जारी अलर्ट के अनुसार मौसम में बड़ा बदलाव आएगा। कुछ इलाकों में आंधी पानी गिरने की संभावना है। वहीं कुछ स्थानों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

रविवार को भी तेज हवाएं चलने और हल्की वर्षा की संभावना है। मौसम का असर पंजाब के अधिकांश शहर में पड़ सकता है। अमृतसर, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर के जालंधर जिले में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

वहीं अगर कश्मीर की बात करें तो यहां भी जम्मू कश्मीर में बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। सोनमर्ग में हिमपात के बीच श्रीनगर-सोनमर्ग मार्ग पर भारी हिमस्खलन हुआ। दो वाहन बर्फ में दब गए। इनमें सात लोग थे। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। बताया जा रहा है की शनिवार और रविवार को मौसम सामान्य नही रहेगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *