भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रानी चटर्जी फिल्मों के अलावा अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले भोजपुरी कलाकारों में से एक हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। रानी चटर्जी अब अपनी नई पोस्ट को लेकर चर्चा हैं।
उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रानी चटर्जी जालीदार टॉप पहने दिखाई दे रही हैं। जिसमें उनका दिलकश अंदाज अलग ही देखने को मिल रहा है। तस्वीरों में रानी चटर्जी ब्लैक कलर के जालीदार टॉप नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर का ट्राउजर भी पहना है। सभी में रानी चटर्जी ने अलग-अलग पोज देकर तस्वीरें क्लिक करवाई हैं।
इन तस्वीरों के साथ रानी चटर्जी ने खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘पागल दिल के साथ कॉन्फिडेंस।’ सोशल मीडिया पर रानी चटर्जी की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। अभिनेत्री के फैंस तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। deepak_kumar6201 नाम के यूजर ने रानी चटर्जी की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘मैम ऊपर वाले ने आपको संडे को बनाया होगा।’