झमाझम बारिश से भिलाई तीन व सुपेला अंडरब्रिज में भरा पानी

भिलाई। मंगलवार की रात से चल रही बारिश के चलते भिलाई के दो अंडरब्रिज में पानी भर गया। दोपहर तक यहां आवगमन बंद था। बारिश रुकने के बाद हालात सामान्य हुए। प्रियदर्शिनी परिसर सुपेला अंडरब्रिज में एक कार फंस गई थी। जिसे बड़ी मुश्किल से निकाला गया।
बता दें कि मंगलवार की रात से शहर में जमकर बारिश हो रही है। सुबह 11 बजे तक रिमझिम फुहार के बाद बारिश अचानक तेज हो गई। दोपहर दो बजे तक जमकर बारिश हुई। बारिश की वजह से भिलाई तीन सिरसा गेट स्थित अंडरब्रिज में तीन फीट तक पानी भर गया।
यहां मंगलवार की रात से ही आवागमन बंद हो गया। अंडर ब्रिज में पानी भरने की वजह से सिरसा कला, सिरसा भांठा, सोमनी, मोरिद गनियारी, औंधी, नारधी, पुरैना का संपर्क भिलाई तीन से कट गया।
बता दें कि सिरसा गेट रेलवे फाटक को बंद कर दिया गया है। इसलिए ज्यादातर लोगों ने भिलाई तीन आने के लिए जी केबिन व चरोदा के अंडरब्रिज का इस्तेमाल किया।
वहीं भिलाई का चंद्रा मौर्या टाकीज अंडरब्रिज में भी तीन फीट तक पानी भर गया था। इसलिए बुधवार सुबह से यह अंडरब्रिज बंद था। लोग पटरीपार आने जाने के लिए प्रियदर्शिनी परिसर अंडरब्रिज, सुपेला रेलवे फाटक तथा पावर हाउस अंडरब्रिज व ओवरब्रिज का इस्तेमाल करते रहे।
सुबह की बारिश ने चंद्रा मौर्या टाकीज स्थित अंडरब्रिज में पानी और बढ़ा दिया। दोपहर बारिश थमने के बाद धीरे धीरे अंडरब्रिज का पानी कम हुआ और आवागमन शुरू हो पाया।
प्रियदर्शिनी परिसर सुपेला अंडरब्रिज में एक कार फंस गई
– दोपहर बाद सामान्य हई स्थिति

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *