नगर पंचायत सीएमओ ने नोडल अधिकारी के रूप में विकास देवांगन को दी जिम्मेदारी
सक्ति- छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास को लेकर जांजगीर चांपा कलेक्टर के निर्देश अनुसार नगर पंचायत अड़भार में आगामी 2 मई से 4 मई तक वार्ड वार जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा तथा नगर पंचायत अड़भार के मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा 27 अप्रैल 2022 को जारी आदेश के अनुसार इस जन समस्या निवारण शिविर के नोडल अधिकारी के रूप में नगर पंचायत के सफाई दरोगा विकास देवांगन को जिम्मेदारी दी गई है, तथा इनके साथ योगेंद्र कर्ष सहायक राजस्व निरीक्षक, निर्देश कुमार तिवारी, धीरज तिवारी, मुन्ना लाल देवांगन एवं छबीलाल राठौर दैवेभो साथ होंगे एवं प्लेसमेंट कर्मचारी अनिल, मनोज खूंटे, लक्ष्मीकांत तथा नारायण वैष्णव सहयोग करेंगे,उपरोक्त शिविर नगर पंचायत अड़भार के सभाकक्ष में 2 से 4 मई के बीच तीन दिवसीय आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रथम दिवस 2 मई को वार्ड क्रमांक-1, 2, 9, 10, 11, 12 तथा 3 मई को वार्ड क्रमांक– 5, 6, 7,8 एवं अंतिम दिवस 4 मई को वार्ड क्रमांक- 3,4, 13,14,एवम 15 में उपरोक्त शिविर होगा,उपरोक्त आदेश नगर पंचायत अड़भार के मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रताप सिंह राजपूत द्वारा 27 अप्रैल 2022 को जारी किया गया है