बचेली नगर के पुराना मार्केट स्तिथ वार्ड नंबर 9 में एक अज्ञात महिला का लाश एक पेड़ में लटकता हुआ पाया गया और उस जगह के आसपास बड़ी बड़ी झाड़ियां के कारण उस तक नजर नही पहुची घटनास्थल से करीब 30 मीटर की दूरी में एनएमडीसी का स्लरी पाइप लाइन का भी काम चल रहा है उस वार्ड के आसपास के लोगो को हवा के झौके से बेहद बदबू आ रहा था और वार्ड के लोगो को लगा कि जंगलनुमा में झाड़ी में कोई जानवर मर गया होगा फिर कुछ लोगो ने हिम्मत का देखने पर वहां पर लटकता हुआ लाश को पाया और हड़कंप मच गया जिसके खबर मिलते ही वार्ड के पार्षद अप्पू कुंजाम जय प्रकाश ठाकुर त्रियम ठाकुर और अन्य लोग घटना स्थल पहुँच कर पुलिस विभाग को खबर किया बचेली पुलिस के जांबाज इंस्पेक्टर राजीव नाहर अपनी पूरी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पे पहुच कर पार्षद और उनके साथी के सहयोग से उक्त शव को उतारा और तत्काल पुलिस ने सरकारी डाक्टर प्रियांश कुमार को खबर कर उक्त शव का घटना स्थल पर ही p m करवाया उसके बाद एल एंड टी कम्पनी के अधिकारियों से पुलिस विभाग द्वारा जेसीबी उपलब्ध करवाया और उक्त शव को इंस्पेक्टर नाहर और पुलिस टीम की निगरानी में द्वय पार्षद अप्पू कुंजाम और फ़िरोज़ नवाब द्वारा विधिवत अंतिम संस्कार किया इस पूरे कार्य मे पार्षद अप्पू कुंजाम का कार्य का सर्वत्र बचेली के नगर वासी भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे है
