ईद पर पाना चाहते हैं सबकी तारीफ, तो बनाएं ये जायकेदार पकवान

दुनियाभर में ईद का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार हर किसी के लिए खुशियां लेकर आता है। इस दिन पकवानों का बहुत महत्व होता है। अगर आप भी ईद पर कई तरह के पकवान बनाना चाहते हैं, तो ये लेख आपके लिए है। आज आपको कुछ ऐसी डिशेज के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप इस त्योहार पर बना सकते हैं और मेहमानों का दिल जीत सकते हैं।

शीरखुरमा

शीरखुरमा ईद पर बनाया जाने वाला स्वादिष्ट पकवान है, जिसे खाना सभी पसंद करते हैं।

सामग्री–  भुने हुए सेंवई, घी, पिसा हुआ चावल, पिसे हुए इलायची दाने और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स।

बनाने की विधि

सबसे पहले दूध में इलायची पाउडर, चावल के पाउडर मिला लें। अब इसे धीमी आंच पर गर्म करें। इसमें भूने हुए सेंवई को मिलाएं। इसे नरम होने तक पकाएं। फिर इसमें ड्राई फ्रूट्स मिलाकर सर्व करें।

कश्मीरी पूलाव

कश्मीरी पुलाव का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है। ईद का त्योहार इस डिश के बिना अधूरा है। आज आपको कश्मीरी पुलाव बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं।

सामग्री– 1 कप बासमती चावल, 1 टी स्पून पीसी हुई दालचीनी, तेजपत्ता, 8-10 काजू, 8-10 बादाम, आधा कप अनार दाने, 1 टी स्पून इलायची पाउडर, हरा धनिया कटे हुए, 1 टी स्पून चीनी, केसर– एक चुटकी, 1 बड़ा चम्मच घी, नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि

सबसे पहले बासमती चावल को साफ कर उसे पानी में भिगोकर आधा घंटे के लिए रखें। अब एक पैन में घी गर्म करें, इसमें दालचीनी, तेजपत्ता और बड़ी इलायची डालकर भून लें। अब स्वादानुसार नमक मिलाएं। अब भीगे हुए चावल को डालें और इसे थोड़ी देर तक फ्राई करें। फिर 2 कप पानी मिलाएं और ढककर मीडियम आंच पर चावल पर पकाएं। फिर काजू, बादाम को बारीक काट लें और उन्हें पुलाव में मिक्स कर दें। इसके बाद अनार दाने से सर्व करें। तैयार है आपका कश्मीरी पुलाव। चाहें तो धनिया पत्ती से भी सर्व कर सकते हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *