किरंदुल। एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के सिविल विभाग में निविदा कार्य लेकर संपादन करने वाली 92 सदस्यों की ठेकेदारों की संस्था किरंदुल कॉंट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव 22 मई को निर्धारित हुआ। बुधवार सुबह 08 बजे से ठेकेदार संघ के भवन में मतदान जारी है।दोपहर 12 बजे तक 65 मत पड़ चुके है।मत पत्रों की गणना 03 बजे से प्रारंभ होगी। परिणाम की घोषणा संध्या 6 बजे तक होने की संभावना हैं।