विराट कोहली प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे, पत्नी अनुष्का भी रहीं साथ, क्या हुआ संवाद

मथुरा: खराब फॉर्म से जूझ रहे क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों के साथ मथुरा के प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे। दोनों ने उनका आशीर्वाद लिया। करीब आधे घंटे तक आध्यात्मिक चर्चा की। प्रेमानंद महाराज ने विराट से कहा- अभ्यास जारी रखें, जीत निश्चित है। अपने अभ्यास को निरंतर और नियंत्रण में रखते हुए आगे बढ़ें। प्रैक्टिस की पुष्टि हो गई तो जीत पक्की है। विजय के लिए दो चीजों की आवश्यकता होती है। एक अभ्यास और दूसरा प्रारब्ध। यदि प्रारब्ध नहीं है, सिर्फ अभ्यास है तब जीत मुश्किल हो जाती है। इसके लिए प्रभु के ज्ञान के साथ-साथ उनका नाम जपना आवश्यक है। इससे पहले 4 जनवरी 2023 को विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *