विराट कोहली आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे

स्टार क्रिकेटर और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं. सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहा है. प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी के बाद वो दो क्यूट बच्चों के पापा बन गए हैं. जिसके बाद वो अपने घर-संसार को संवारने में लगे हैं.

बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया के पॉवर कपल्स में से एक हैं, दोनों ही अपनी-अपनी दुनिया के दिग्गज हैं, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को काफी निजी रखते हैं.

बता दें कि लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2017 में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा  ने शादी की थी. लेकिन बड़ी बात तो ये है कि अनुष्का से प्यार करने वाले विराट की फेवरेट अभिनेत्री अनुष्का कभी नहीं थीं, बल्कि वो तो 90 के दशक में बॉलीवुड में राज करने वाली ‘करिश्मा कपूर’ के दीवाने थे. एक इंटरव्यू में विराट कोहली ने खुलासा किया था कि ‘वो करिश्मा की क्यूटनेस पर फिदा थे और उनकी फिल्में हमेशा दो से तीन बार देखा करते थे. उन्होंने करिश्मा को कंपलीट पैकेज कहा था.’

‘एक्टिंग, डॉसिंग, ब्यूटी और कॉमेडी में परफेक्ट’

विराट कोहली (Virat Kohli) ने ये भी कहा था कि ‘करिश्मा एक्टिंग, डॉसिंग, ब्यूटी और कॉमेडी में परफेक्ट हैं, अब उनकी नीली-नीली आंखें हैं तो मैं क्या करूं.’ हालांकि ये उन दिनों की बात है, जब कोहली 22-23 साल के हुआ करते थे. आज वो खुद सुपरस्टार हैं, जिनकी एक झलक पाने के लिए उनके फैंस कुछ भी करने को तैयार रहते हैं. विराट कोहली (Virat Kohli) की फैन लिस्ट में लड़कियों की संख्या बहुत ज्यादा है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *