विनोद कश्यप अध्यक्ष और आशीष सिंह बने सचिव

किरंदुल. मेटलमाइन वर्कर्स यूनियन किरंदुल शाखा का 16वाँ त्रैवार्षिक अधिवेशन आज श्रमिक सदन में सम्पन्न हुआ जिसमें अध्यक्ष पद पर विनोद कश्यप, सचिव आशीष कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष चिन्नास्वामी, कार्यालय सचिव राजेन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष ओम कुमार साहू तथा संगठन सचिव के पद पर राकेश लाल और दुर्गा प्रसाद निर्वाचित हुए। 12 उपाध्यक्ष, 12 सहसचिव निर्विरोध चुने गए। अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित विनोद कश्यप को 48 मत प्राप्त हुए वहीँ दिलीप सिंह 16, राजकुमार ओयामी 15, दिनेश साहू 8 तथा अजय पोटाई को 2 मत प्राप्त हुए। कार्यकारी अध्यक्ष के त्रिकोणीय मुकाबले में चिन्नास्वामी ने 59 मत प्राप्त कर विजयश्री हासिल किया वहीँ पतिराम बघेल को 22 एवं धर्मेंद्र सोनी को 08 मत प्राप्त हुए। सचिव के प्रतिष्ठित पद के लिए आशीष कुमार सिंह एवं बी एल तारम को 19 मत प्राप्त हुआ

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *