‘कमांडो’ स्टाइल में विद्युत जामवाल ने की सगाई

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विद्युत जामवाल को लेकर बीते दिनों यह खबरें आईं थीं कि वह फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी को डेट कर रहे हैं। वहीँ अब यह खबर पक्की हो चुकी है। जी दरअसल हाल ही में मिली जानकारी के तहत ‘कमांडो’ फेम एक्टर विद्युत जामवाल ने एक यादगार प्रपोजल के साथ फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से आधिकारिक तौर पर सगाई कर ली है। आप सभी जानते ही होंगे कि विद्युत आर्मी फैमिली से नाता रखते हैं और उन्होंने एक खास अंदाज में अपनी प्रेमिका को प्रपोज करने का निर्णय लिया।

वह नंदिता को आगरा से नजदीक स्थित एक मिलेट्री कैम्प में लेकर पहुंचे और यहाँ उन्होंने रिंग उस समय पहनाई जब वे दोनों 150 मीटर लंबी दीवार से रैपलिंग करते हुए उतर रहे थे। वहीँ सगाई करने के बाद विद्युत जामवाल और नंदिता महतानी ताजमहल घूमने गए और यहीं से दोनों के फोटोज भी सामने आ चुके हैं। 45 साल की नंदिता महतानी एक जानी-पहचानी फैशन डिजाइनर हैं और वह डिनो मोरिया के साथ मिलकर प्लेग्राउंड नाम की कंपनी चलाती हैं। बीते काफी समय से वह विद्युत के साथ अपने अफेयर को लेकर चर्चाओं में रहीं थीं। विद्युत 40 साल के हैं और आखिरी बार आपने उन्हें फिल्म ‘खुदा हाफिज’ में देखा होगा।

इस फिल्म में उनका जबरदस्त एक्शन देखने को मिला था। विद्युत जामवाल एक बेहतर एक्टर के साथ ही लाजवाब मार्शल आर्टिस्ट और स्टंट परफॉर्मर भी हैं और उन्होंने बॉलीवुड के साथ ही टॉलीवुड और कॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर लोगों का दिल जीता है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *