विधानसभा अध्यक्ष महंत के सुपुत्र सूरज महंत का जन्मदिन कांग्रेसियों ने मनाया वर्चुअल रूप से

सक्ती– छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत एवं कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद  ज्योत्सना महंत के सुपुत्र सूरज महंत के जन्मदिन का आयोजन शक्ति विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं ने बुधवारी बाजार स्थित परशुराम संस्कृतिक भवन में वर्चुअल रूप से किया, इस अवसर पर वर्चुअल रूप से जुड़कर सूरज महंत ने कहा कि सक्ती मेरी कर्म भूमि है,और शक्ति ही मेरा परिवार है, तथा मेरे परिवार ने एवं मेरे दादाजी स्व. बिसाहू दास महंत ने सदैव जो सेवा का मार्ग बताया है, उस मार्ग पर हम सभी चलकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे एवं मेरे पिता तथा वर्तमान में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के कुशल मार्गदर्शन में हम सभी आगे बढ़ते हुए इस नवगठित शक्ति जिले के विकास को भी मिलजुल कर करेंगे तथा छत्तीसगढ़ का सर्वश्रेष्ठ सुंदर एवं विकसित जिले के रूप में इसकी पहचान स्थापित करेंगे, सूरज महंत के वर्चुअल जन्मदिन के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अधिवक्ता गिरधर जायसवाल,पिंटू ठाकुर, कमल शर्मा, अभिषेक सिंह ठाकुर,राजीव जायसवाल,जाहिर अली, तुषार जायसवाल, समीर बनाफ़र,सोहिल खान, प्रेम प्रधान, लकी ध्रुव, पियूष राय,समीर, ऋषि, उदय, संजू, मुन्ना, अनुराग, साबा, राकेश सहित काफी संख्या में शक्ति शहर एवं विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता गण मौजूद रहे

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *