प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए दो-दो हजार रूपये पुरस्कार देने की घोषणा की
वरिष्ठ पत्रकारों का हुआ सम्मान, हाकरों को मिला टी शर्ट और गरम कपड़े जैकेट
सक्ती- छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ सक्ती द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को सक्ती नगर पालिका क्षेत्र के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल परिसर में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी जयसिंह अग्रवाल ने की।
डाँ. महंत ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए प्रत्येक प्रतिभागी को दो-दो हजार रूपये पुरस्कार राशि प्रदान करने की घोषणा की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, नगर पालिका अध्यक्ष सुषमा जायसवाल, डभरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीतम अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस सदस्य मनहरण राठौर, जिला विधायक प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे,विधानसभा अध्यक्ष सहित उपस्थित अतिथियों ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

प्रभारी मंत्री एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष जयसिंह अग्रवाल ने कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्रवाल, महेंद्र मित्तल, अशोक अग्रवाल, राजकुमार दरयानी सहित महबूब भाई को शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। डॉ चरणदास महंत ने प्रतिभागी बच्चों को शील्ड प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने नगर में प्रकाशित अखबारों के वितरण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने वाले पेपर बांटने वाले हाकरों को गर्म कपड़े जैकेट और टीशर्ट प्रदान किया गया,डॉ. महंत ने उपस्थित अतिथियों के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया और प्रतिभागी बच्चों का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने विभिन्न स्कूलों के करीब 750 बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम की प्रशंसा की। डॉ महन्त ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए प्रत्येक प्रतिभागी को दो-दो हजार रूपये पुरस्कार राशि प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने पुरस्कार राशि ऑनलाइन भुगतान के लिए संबंधित प्राचार्य से प्रतिभागी बच्चों के आधार कार्ड व पासबुक संधारित करने आयोजन समिति छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ को निर्देश दिए,इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिकों ने विद्यार्थियों की मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति का आनंद लिया और उनका उत्साहवर्धन किया।
