बालोद– जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां डौंडीलोहारा मुख्यालय से 17 किमी दूरी में स्तिथ ग्राम अरजपूरी के हाईस्कूल के बच्चो ने स्कूल में शिक्षको की कमी को पूरा करने स्कूल में तालाबंदी कर मुख्य मार्ग में चक्काजाम कर दिया हैं। साथ ही अर्धवार्षिक परीक्षा का भी किया बहिष्कार कर दिया हैं। छात्र-छात्राएं हाथ में महात्मा गांधी की तस्वीर और तिरंगे झंडा लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्र-छात्राओं कि माने तो स्कूल में गणित, रसायन शास्त्र, संस्कृत विषय के शिक्षक की मांग को लेकर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया जा रहा हैं। वही सम्बन्धित विषयों के शिक्षक की कमी को पूरा नही किये जाने और अर्धवार्षिक परीक्षा का बहिष्कार करने की भी बात कही गई हैं। आपको बता दे कि स्कूल में नवमी से लेकर बारहवीं तक कुल 277 छात्र-छात्रा अध्यनरत है। वर्तमान में 277 बच्चो के बीच 5 शिक्षक ही पदस्थ है। वही समाचार लिखे जाने तक शिक्षा विभाग के कोई भी अधिकारी मौके पर नही पहुच सके हैं।