Video: शादी के बंधन में बंधीं मौनी रॉय, साउथ इंडियन दुल्हन बनकर पहना मंगलसूत्र

टीवी और बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस मौनी रॉय आज शादी के बंधन में बंध गईं हैं। आप सभी जानते ही होंगे उनकी शादी की खबरें पिछले साल से काफी सुर्खियों में हैं। ऐसे में बीते कल मौनी के शादी के फंक्शन्स शुरू हो गए थे और आज मौनी शादी के बंधन में बंध गईं हैं। आपको बता दें कि बीते कल से गोवा में मौनी रॉय अपने दोस्तों और करीबी रिश्तेदारों के साथ शादी के फंक्शन को इंज्वॉय कर रही है। अब आज वह शादी के बंधन में बंध गईं हैं। आप सभी को हम यह भी जानकारी दे दें कि मौनी की शादी के फंक्शन में एक्टर अर्जुन बिजलानी के अलावा उनके कई और भी दोस्त आए हैं। गोवा में मौनी रॉय डेस्टिनेशन वेडिंग कर रही हैं और शादी में वह साउथ इंडियन दुल्हन बनी हैं जो आप तस्वीरों में देख सकते हैं।

मौनी और सूरज नांबियार 27 जनवरी को यानी आज 7 फेरे ले चुके हैं। वहीं शादी के फंक्शन को अटेंड करने मंदिरा बेदी भी पहुंची। आपको बता दें कि बॉलीवुड अदाकारा मंदिरा मौनी और सूरज की करीबी दोस्त हैं। मौनी की हल्दी और मंहंदी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो हम आपको पहले ही दिखा चुके हैं। इस दौरान येलो क्रॉप टॉप के साथ लहंगे का कॉबिनेशन अच्छा लग रहा है।

वहीं मौनी ने मैचिंग ईयररिंग और मांगटीका भी लगाया है। आप सभी को बता दें कि हल्दी सेरेमनी के लिए मौनी ने मौनी ने येलो लहंगा पहना है, जिसपर जरी का गोल्डन काम हुआ है। वैसे फिलहाल शादी के फोटोज ने इंटरनेट पर तहलका मचाया है और जो दोनों को देख रहा है दोनों का दीवाना हो रहा है। आपको बता दें कि मौनी की पहली मुलाकात सूरज से साल 2019 में हुई थी। न्यू ईयर के मौके पर दुबई के नाइटक्लब में दोनों मिले थे। सूरज दुबई में रहते हैं और अब मौनी भी उनके साथ दुबई जा सकती हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *