एक साथ फिल्म में नजर आएँगे विक्की कौशल और कैटरीना कैफ

मनोरंजन जगत के मशहूर सुपरस्टार विक्की कौशल कुछ घंटे पहले जानी-मानी सेलेब्रिटी मैनेजर रश्मा शेट्टी के दफ्तर के बाहर दिखाई दिए, जिनसे मिलने के लिए कैटरीना कैफ भी पहुंची हैं। इन दोनों सितारों को एक साथ रश्मा शेट्टी के दफ्तर में जाता देख हर कोई हैरान है और सोच रहा है कि आखिरकार बंद दरवाजे के पीछे क्या पक रहा है? यदि आप भी कैटरीना एवं विक्की की फोटोज देख असमंजस में हैं तो हम आपको बता दें कि ये दोनों शीघ्र ही एक क्रिएटिव प्रोजेक्ट में साथ दिखाई दे सकते हैं।
कैटरीना कैफ एवं विक्की कौशल कोरोना काल से पहले एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाने वाले थे मगर इस महामारी के कारण यह प्रोजेक्ट रुक गया। कैटरीना कैफ एवं विक्की कौशल इसी प्रोजेक्ट के चलते मिलते थे तथा लोग कहने लगे कि ये दोनों रिलेशनशिप में हैं। विक्की कौशल एवं कैटरीना कैफ कुछ देर पहले रश्मा शेट्टी के दफ्तर में इसी प्रोजेक्ट के बारे में बात करने के लिए पहुंचे हैं। ये दोनों सितारें मिलकर जल्द ही इस प्रोजेक्ट के बारे में घोषणा कर सकते हैं।
वही विक्की कौशल और कैटरीना कैफ मूवी के लिए साथ आ रहे हैं या फिर ये एड फिल्म के लिए हाथ मिला रहे हैं, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। वही इन दोनों स्टार्स की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो जहां विक्की कौशल इन दिनों सरदार उधम की कामयाबी का लुत्फ उठा रहे हैं तो वहीं कैटरीना कैफ टाइगर 3 एवं सूर्यवंशी के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म सूर्यवंशी कोरोना महामारी के कारण अटकी पड़ी थी, जिसे रोहित शेट्टी इस दिवाली ऑडियंस के सामने पेश करेंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *