दो रीति-रिवाजों से होगी विक्की-कैटरीना की शादी!

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (katrina Kaif) की शादी जल्द होने वाली है। इन दिनों दोनों की शादी को लेकर बड़ी-बड़ी अपडेट्स सामने आ रही है। आपको हम यह भी बता दें कि विक्की और कैटरीना 9 दिसंबर को राजस्थान में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वहीं अब दोनों की शादी से जुडी एक बड़ी खबर सामने आई है। जी दरअसल हाल ही में मिली जानकारी के तहत शादी दो रीति-रिवाजों से होने वाली है। दोनों की शादी के फंक्शन 7 दिसंबर से शुरू होने जा रहे हैं।

वहीं इसके लिए राजस्थान जाने के लिए तैयारी भी शुरू हो गई है। विक्की और कैटरीना की शादी दो रीति-रिवाजों से होने जा रही है। जी हाँ, इनमे पहली शादी हिंदु रीति-रिवाजों सात फेरों की होने वाली है और दूसरी व्हाइट वेडिंग होगी। कहा जा रहा है दोनों रीति-रिवाजों की शादी के लिए अलग-अलग तरह की डेकोरेशन भी की जाएगी। आप सभी को बता दें कि इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कैटरीना की फैमिली के बैग कार में रखे जा रहे हैं।

यह उनके घर के बाहर का वीडियो है। इस वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कैटरीना और उनका परिवार शादी के लिए रवाना होने के लिए तैयार है। विक्की कौशल के पिता श्याम कौशल ने बीते रविवार की शाम को फोटोग्राफर्स के लिए खास अरेंजमेंट किया था। जी दरअसल उन्होंने सभी के लिए खाने का अरेंजमेंट किया था। बीते रविवार की शाम को कैटरीना कैफ अपने परिवार के साथ विक्की के घर गई थीं और इस दौरान कैटरीना ने व्हाइट कलर की साड़ी पहनी थी जो बड़ी दिलकश थी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *