शादी के बंधन में बंधने जा रहे है विक्की-कटरीना वेडिंग लहंगा भी हुआ फ़ाइनल

मनोरंजन जगत के मशहूर सुपरस्टार विक्की कौशल एवं कैटरीना कैफ के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। विक्की एवं कैटरीना इस वर्ष दिसंबर में शादी करने जा रही है। पिछले कई दिनों से सुर्खियां बंटोर रही विक्की कौशल एवं कैटरीना कैफ की जोड़ी के पिछले दिनों गुपचुप सगाई करने की खबरों ने जोर पकड़ा था। विक्की और कैटरीना ने रिलेशनशिप में एक कदम और आगे बढ़ा दिया है। रिपोर्ट है कि कैटरीना ने शादी की तैयारियां भी आरम्भ कर दी है।
वही खबर के अनुसार, विक्की एवं कैटरीना कैफ ने शादी की तैयारियां आरम्भ कर दी है। दोनों दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं। इसके लिए कैटरीना कैफ ने वेडिंग लहंगे के लिए लोकप्रिय फैशन डिजाइनर सब्यासाची को चुना है। कैटरीना ने अब अपने वेडिंग लहंगे के लिए अच्छा फेबरिक चयनित किया है। कैटरीना ने वेडिंग लहंगे के लिए रॉ सिल्क फेबरिक चुना है। नवंबर या दिसबंर में कैटरीना एवं विक्की की शादी की जानकारी पक्की मानी जारी है।
जब से कैटरीना और विक्की के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा है, तब से कैटरीना ने इस पर कुछ भी नहीं बोला है। हालांकि, दोनों को कई बार कई अवसरों पर एक साथ देखा है, मगर कभी भी सोशल मीडिया पर फोटोज के माध्यम से इसका खुलासा नहीं किया है। खबर के अनुसार, दोनों कई बार वेकेशन पर भी गए हैं। बता दें, हाल ही में कैटरीना एवं विक्की को फिल्म ‘सरदार उधम’ की स्क्रीनिंग पर एक साथ देखा गया था। बता दे कि ये जो खबर है फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *