बिग बॉस से बाहर निकलते ही गर्ल गैंग संग पार्टी करते नजर आए विक्की जैन, इंटरनेट पर छाई तस्वीरें

टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 17 के फिनाले से ठीक पहले बाहर हुए विक्की जैन बैक टू नॉर्मल हो गए हैं। वो घर लौटकर चिल कर रहे हैं। विक्की की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वो बिग बॉस 17 की गर्ल गैंग संग पार्टी करते नजर आए। तस्वीरों में विक्की के साथ ईशा मालवीय, सना रईस खान तथा आएशा खान नजर आती हैं।

गर्ल गैंग संग विक्की फोटो पोज दे रहे हैं। सभी चिल मूड में हैं। तस्वीरें देख लोग मजे ले रहे हैं। किसी ने लिखा- अब अंकिता पीटेगी। एक शख्स ने विक्की को वूमनाइजर बताया। वही इस तस्वीर का इतना चर्चा में होना इसलिए भी अहम है क्योंकि शो से निकलने से पहले अंकिता ने विक्की को पार्टी ना करने को कहा था।

 

 

अंकिता ने सख्त चेतावनी देते हुए पति विक्की को बोला था वो उनके बिना बिल्कुल पार्टी ना करें। मगर विक्की भैया तो विक्की भैया हैं। उन्होंने एविक्शन के अगले दिन ही दोस्तों संग मुलाकात की तथा ग्रैंड हाउस पार्टी थ्रो की। वही अब घर लौटने के बाद अंकिता विक्की के अकेले पार्टी करने पर नाराज होंगी या फिर उन्हें माफ कर देंगी, ये बाद में पता चलेगा। बिग बॉस में विक्की की सबसे खूब जमी थी। ईशा-सना एवं आएशा के अतिरिक्त विक्की ने मनारा संग भी अच्छा बॉन्ड शेयर किया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *