विहिप की सारंगढ़ जिला इकाई ने जन्माष्टमी पर्व पर निकाली झांकी

सक्ती-विश्व हिंदू परिषद जिला इकाई सारंगढ़ के द्वारा जन्माष्टमी पर्व पर श्री कृष्ण जी की एवं छोटे-छोटे बच्चों द्वारा कृष्ण राधा का रूप बन कर नगर भ्रमण की झांकी निकाली गई जो पूरे सारंगढ़ में सभी क्षेत्रों को प्रदर्शित करती हुई खाड़ा बंद मंदिर में समाप्त हुई,उपरोक्त कार्यक्रम में संघ के विश्व हिंदू परिषद के जिला इकाई सारंगढ़ के अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, जिला मंत्री सतीश यादव कोषाध्यक्ष जुगलबानी प्रांत सहप्रमुख मंदिर मठ श्री विष्णु प्रपन्नाचार्य जी आर एस एस प्रमुख श्री कौशल बेहार एवं आशीष बानी,भारत भूषण वकील , दुर्गा वाहिनी कुमारी प्रतिमा देवांगन उपाध्याय गुरुजी एवं वरिष्ठ जन महिलाएं पुरुष बच्चे शामिल हुए साथ ही विभिन्न ग्रामों से आए हुए कीर्तन मंडली द्वारा पूरे मार्ग में भक्ति पूर्वक कीर्तन करते हुए नगर भ्रमण किया गया

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *